हेल्थ इंश्योरेंस में 'अनलिमिटेड सम इंश्योर्ड' का क्या होता है मतलब?
अनलिमिटेड सम इंश्योर्ड में पॉलिसी अवधि में अस्पताल में भर्ती होने के पात्र खर्चों के लिए क्लेम की कोई तय अधिकतम सीमा नहीं होती। उदाहरण के लिए, सामान्य पॉलिसी में ₹10-लाख की बीमा राशि होती है जिसके बाद कवरेज खत्म हो जाता है। अनलिमिटेड कवरेज में यह कुल सीमा नहीं होती लेकिन क्लेम पॉलिसी की शर्तों के अधीन रहता है।