हेल्थ इंश्योरेंस में सुधार के लिए IRDAI ने बनाई सब-कमेटी, क्लेम प्रोसेस और नियम अब होंगे आसान
बढ़ते मेडिकल खर्च और क्लेम से जुड़ी दिक्कतों के बीच IRDAI ने हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम में सुधार के लिए एक सब-कमेटी बनाई है। यह कमेटी क्लेम प्रोसेस को आसान बनाने, नियमों को सरल करने, कवरेज बढ़ाने, फ्रॉड रोकथाम और डिजिटल सिस्टम को मजबूत करने पर सुझाव देगी ताकि पॉलिसी होल्डर्स को ज़रूरत के समय आसानी से लाभ मिल सके।