हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि पेशाब को रोकने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
गैस्ट्रो एक्सपर्ट सिंथिया टेलर चावौस्टी ने बताया है कि बार-बार पेशाब आने के चलते और काम में बिजी होने के चलते पेशाब को रोकना सही आदत नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे बॉडी में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं और बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, ब्लैडर इंफेक्शन, किडनी डैमेज जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।