हेल्थ कोच ने बताया, खाने की किन 3 चीज़ों को दोबारा गर्म करने पर वे हानिकारक हो सकती हैं?
हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा के अनुसार, चावल, पके आलू और पालक/पत्तेदार सब्ज़ियों को दोबारा गर्म करने पर ये हानिकारक हो सकती हैं। उन्होंने बताया, "पके हुए चावल में बैसिलस सेरेरस बैक्टीरिया होता है और दोबारा इसे गर्म करने से आपको डायरिया, आईबीएस हो सकता है...पके आलू को री-हीट करने से बॉटूलिन रिलीज़ होता है जिससे गट-हेल्थ प्रभावित हो सकती है।"