हेल्थ कोच ने बताया 2 तरह के 'ज़हरीले' आलू से रहता है जान को खतरा
हेल्थ कोच मनकीरत कौर ने बताया है कि हर रंग के धब्बे वाले और अंकुरित (आंख वाले) आलू का सेवन नहीं करना चाहिए। कौर के मुताबिक, इन आलुओं में 'सोलानिन' नामक टॉक्सिन बढ़ जाता है जिससे उल्टी, जी मिचलाना, पेट दर्द, सिरदर्द, दिल की धड़कन अनियमित होने की समस्या के साथ कई मामलों में जान का खतरा बना रहता है।