हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड ने की ऐक्ट्रेस ज़ेंडाया से शादी की पुष्टि
'स्पाइडरमैन' के ऐक्टर टॉम हॉलैंड ने हाल ही में इस्क्वायर से बातचीत करते हुए ऐक्ट्रेस ज़ेंडाया संग अपनी शादी की खबरों की पुष्टि की है। अभिनेता ने कहा कि इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और दोस्त मौजूद थे। मार्च-2026 में वायरल हुईं फेक तस्वीरों में दोनों को इटली के लेक कोमो में शादी करते हुए दिखाया गया था।