हॉलीवुड जैसी फिल्में भारत में न बनने को लेकर कहा गया- हमारा देश पढ़ा-लिखा नहीं: अभय
अभिनेता अभय देओल ने कहा है कि वह हमेशा सोचते थे कि भारतीय फिल्में हॉलीवुड जैसी कॉम्प्लेक्स क्यों नहीं बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर उन्हें बताया गया कि भारतीय दर्शकों को सब कुछ परोस कर देना पड़ता है क्योंकि वे गरीब और अनपढ़ हैं। हालांकि, अभय ने यह नहीं बताया कि ऐसा उनसे किसने कहा था।