हॉलीवुड में बनेगा धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'किल' का रीमेक
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'किल' के रिलीज़ होने से पहले इसका हॉलीवुड में रीमेक बनाए जाने की घोषणा की गई है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर अचिन जैन ने बताया है कि सीरीज़ 'जॉन विक' के निर्देशक चैड स्टेल्स्की 'किल' का अंग्रेज़ी रीमेक बनाने वाले हैं। 'किल' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।