हैलोवीन पार्टी के बाद कांग्रेस ने एमपी के कॉलेज में किया हनुमान चालीसा का पाठ
इंदौर (एमपी) कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय मेडिकल कॉलेज की एक इमारत में हवन पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जहां कुछ दिन पहले हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया था। कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने कहा, "यहां आए नकली भूतों को भगाने के लिए ऐसा किया...हमने फैसला इसलिए लिया क्योंकि अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे।"