हिल स्टेशन पर कुकुरमुत्तों की तरह बढ़ रहीं इमारतें, पर्यटकों की बढ़ती संख्या बड़ा खतरा: केरल HC
केरल हाईकोर्ट ने वायनाड भूस्खलन के बाद लिए गए स्वतः संज्ञान के एक मामले में कहा है कि हिल स्टेशन में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने की ज़रूरत है। कोर्ट ने कहा, "पर्यटकों की बढ़ती संख्या और उनके लिए होता निर्माण हिल स्टेशनों के लिए बड़ा खतरा है...कुकुरमुत्तों की तरह बढ़ती इमारतों से...हिल स्टेशन पर दबाव बढ़ा है।"