हंसी-मज़ाक में बिहार में कोचिंग सेंटर में छात्र ने चलाई गोली, 10वीं की छात्रा की कमर में लगी

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में कोचिंग सेंटर में गोली लगने से 10वीं की छात्रा घायल हो गई है। सेंटर में एक छात्र बंदूक लेकर पहुंचा था और बताया जा रहा है कि हंसी-मज़ाक में उसने गोली चलाई जो लड़की की कमर में लग गई। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Load More