हॉस्टल का खाना खाने से त्रिपुरा में 30 छात्राएं हुईं बीमार, सीएम साहा ने की मुलाकात
त्रिपुरा में एक एनजीओ द्वारा संचालित हॉस्टल में गुरुवार को खाना खाने के बाद कम-से-कम 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने छात्राओं से अस्पताल में मुलाकात की और कहा कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। छात्राओं की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।