हिसार कोर्ट परिसर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 31 केसों में आरोपी गैंगस्टर विनोद काना का मर्डर
हिसार कोर्ट (हरियाणा) के परिसर में गुरुवार को पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। विनोद पेशी पर कोर्ट आया था और अज्ञात बदमाशों ने करीब 12-14 राउंड फायर किए। रिपोर्ट्स के अनुसार, विनोद पर विधायक सवित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या समेत 31 केस दर्ज थे।