हिसार नगर निगम के दफ्तर में अधिकारी-कर्मचारियों के जींस व चप्पल पहनकर आने पर लगी रोक
हिसार (हरियाणा) नगर निगम की आयुक्त डॉ वैशाली शर्मा ने ड्यूटी के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए जींस और चप्पल पहनकर कार्यालय ना आने को लेकर आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा, "अगर हम अन्य लोगों की तरह कार्यालय आएंगे तो उनमें और कर्मचारियों में क्या फर्क रह जाएगा।" बकौल आयुक्त, कार्यालय में अनुशासन और गरिमा बनी रहनी चाहिए।