हंसते, मुस्कुराते, हाथ मिलाते...उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन से यूं मिले जगदीप धनखड़
देश के नए उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए जिनकी उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन से हाथ मिलाने की तस्वीर वायरल हुई है। अपने पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद पहली बार नज़र आए धनखड़ उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से हंसते, मुस्कुराते और बातचीत करते दिखे।