हंसने से दूर होती है ड्राय आंखों की परेशानी, आई ड्रॉप जैसा ही होता है असर: स्टडी
द ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित रिसर्च में चीन और ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने आंखों की ड्राइनेस से राहत पाने का नैचुरल तरीका खोज निकाला है। शोध के मुताबिक, लाफ्टर रूटीन को दिन में 4 बार करने से आंखों की ड्राइनेस कम होती है। इसके अलावा लाफ्टर थेरेपी से स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं और मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।