हंसल ने कहा- स्त्री-2 का संदेश स्त्री-1 जितना प्रभावी नहीं, राजकुमार ने दी प्रतिक्रिया
फिल्ममेकर हंसल मेहता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 'स्त्री-2' फिल्म की तारीफ करते हुए इसे बेहतरीन मनोरंजक फिल्म बताया है और राजकुमार राव समेत अन्य कलाकारों के अभिनय की सराहना भी की है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि 'स्त्री-2' का संदेश 'स्त्री-1' जितना प्रभावी नहीं है। राजकुमार ने हंसल के पोस्ट को शेयर कर उन्हें शुक्रिया कहा है।