हिज़्बुल्लाह और हमास से जंग के बीच इज़रायल ने एक हफ्ते के लिए घोषित की इमरजेंसी
इज़रायल ने हिज़्बुल्लाह और हमास से जारी जंग के बीच तत्काल प्रभाव से एक हफ्ते के लिए इमरजेंसी घोषित कर दी है। रविवार को हिज़्बुल्लाह के हमले के बाद इज़रायली रक्षा बलों ने सोमवार को लेबनान में बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए। वहीं, दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के 300 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।