हिज़्बुल्लाह के ऑफिस पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान, नसरल्लाह को दी श्रद्धांजलि
ईरान की न्यूज़ एजेंसी इरना के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान सोमवार को तेहरान स्थित हिज़्बुल्लाह मूवमेंट ऑफिस पहुंचे। राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गौरतलब है, लेबनान के बेरूत में हिज़्बुल्लाह के केंद्रीय मुख्यालय पर इज़रायल द्वारा शनिवार तड़के किए गए हमले में हसन नसरल्लाह मारा गया था।