हिज़्बुल्लाह चीफ की मौत के बाद सुरक्षित स्थान पर भेजे गए ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई: रिपोर्ट
रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई को कड़ी सुरक्षा के साथ सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। इससे पहले इज़रायल ने लेबनान में हवाई हमले में हिज़्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया था। बकौल रिपोर्ट्स, उसकी मौत के बाद अगला कदम तय करने के लिए ईरान लगातार हिज़्बुल्लाह और अन्य समूहों के संपर्क में था।