हंगामा कर रहे युवक को पुणे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा, वीडियो में उसे डंडों से पीटते दिखे

पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज के पास बुधवार रात को हंगामा करने पर कुछ पुलिसकर्मियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ पुलिसकर्मी युवकों के एक समूह का पीछा करते और उनमें से एक युवक को लाठी-डंडों से पीटते नज़र आ रहे हैं। इस मामले पर पुलिस ने प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Load More