हंपबैक व्हेल द्वारा बच्चे को जन्म देने का अब तक का पहला वीडियो किया गया जारी
हंपबैक व्हेल द्वारा बच्चे को जन्म देने का अब तक का पहला वीडियो जारी किया गया है। बेहद दुर्लभ फुटेज को 5 मार्च 2021 को लहाइना (हवाई) में कैद किया गया था। नैशनल ज्योग्राफिक के मुताबिक, पहली बार वैज्ञानिकों ने एक पूूरे व्हेल का जन्म देखा। वीडियो में जन्म के दौरान मादा व्हेल के आसपास कई नर व्हेल भी दिखे।