हंसल मेहता से 'फराज़' बनाने को लेकर एक यूज़र ने कहा 'आप बेशर्म हैं'; उन्होंने दिया जवाब
फिल्ममेकर हंसल मेहता की आगामी फिल्म 'फराज़' को लेकर एक ट्विटर यूज़र ने उन्हें 'बेशर्म आदमी' कहा। यूज़र ने लिखा, "आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। आप एक भयानक त्रासदी का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।" इस पर हंसल मेहता ने एक आर्टिकल का लिंक लगाकर लिखा, "उम्मीद है इससे आप मुद्दे पर संतुलित विचार रख पाएंगे।"