हकलाने की वजह से मुझे मेरे पहले शो से बाहर कर दिया गया था: शरद केलकर
अभिनेता शरद केलकर ने अपने ऐक्टिंग करियर के संघर्षों को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। शरद ने कहा, "मेरे पहले शो के शूटिंग का पहला दिन था। जब मेरी बारी आई तो निर्देशक ने मुझे 30-40 टेक्स दिए लेकिन मैं परफॉर्म नहीं कर पाया।" बकौल शरद, हकलाने की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया था।