हकलाने के कारण लड़की को मेडिकल कोर्स में नहीं मिला ऐडमिशन, एससी ने केंद्र को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट में एक लड़की ने याचिका दायर कर दावा किया कि स्पष्ट बोलने में बाधा (हकलाना) के कारण उसे मेडिकल कोर्स में दाखिला देने से इनकार कर दिया गया है। उसने स्नातक संशोधित चिकित्सा शिक्षा संबंधी विनियम, 1997 को चुनौती दी है। अदालत ने केंद्र व राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को नोटिस जारी कर 3 सप्ताह में जवाब मांगा है।

Load More