हज़ारों लोगों को यूपी में ₹20 में बाल उगाने की दवा देने वाले शख्स के पास नहीं थी आयोजन की अनुमति
मेरठ (यूपी) में ₹20 में बाल उगाने की दवा बेचने वाले शख्स ने इस आयोजन के लिए पुलिस या प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। दरअसल, दवा सिर पर लगवाने के लिए हज़ारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी जिसके बाद भीषण जाम लग गया था और इसमें ऐम्बुलेंस फंस गई थी। गौरतलब है, दवा लगाने वाले खुद गंजे थे।