हज़ारों हिंदुओं ने बांग्लादेश में हिंसा को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, सामने आया वीडियो

बांग्लादेश के ढाका और चट्टोग्राम में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के हज़ारों लोगों ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हिंसा और मंदिरों व कारोबारी प्रतिष्ठानों पर हमलों के बीच सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेशी युवाओं से हिंदुओं, ईसाइयों व बौद्धों की सुरक्षा की अपील की है।

Load More