हज पर सऊदी अरब की सख्ती, बिना अनुमति 2.69 लाख लोगों को मक्का जाने से रोका
अधिकारियों ने बताया है कि सऊदी अरब ने बिना अनुमति हज करने वाले 2,69,678 मुसलमानों को मक्का में प्रवेश करने से रोक दिया है। बिना परमिट हज करने वालों पर $5,000 तक जुर्माना और निष्कासन की कार्रवाई हो सकती है। बकौल अधिकारी, पिछले साल हज में मरने वालों में बड़ी संख्या बिना अनुमति आने वाले लोगों की थी।