हज यात्रा 2026 के लिए आवेदन हुए शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि हज यात्रा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हज कमिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in और हज सुविधा ऐप पर ऑनलाइन हज आवेदन फॉर्म भरने के लिए 7-31 जुलाई तक की तारीख तय की गई है। आवेदकों के पासपोर्ट की वैद्यता 31 दिसंबर 2026 तक होनी ज़रूरी है।