हज यात्रा पर जाएंगी सानिया मिर्ज़ा, कहा- अपनी गलतियों के लिए माफी मांगती हूं
पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने बताया है कि वह हज यात्रा पर जाएंगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया, "मुझे हज यात्रा पर जाने का सौभाग्य मिला है...अपनी गलतियों और खामियों के लिए माफी मांगती हूं। उम्मीद है, मैं एक नम्र दिल और बेहतर इंसान बनकर लौटूं।" सानिया ने हज यात्रा को 'जर्नी ऑफ लाइफटाइम' बताया है।