हटाए जाने के कुछ दिनों बाद पूर्व कर्मी को मिला ट्विटर में 10 साल पूरे करने से जुड़ा गिफ्ट
एक पूर्व ट्विटर मैनेजर ने खुलासा किया है कि नौकरी से निकाले जाने के कुछ दिनों बाद उसे कंपनी में 10 साल पूरे करने से जुड़ा ऐनिवर्सरी गिफ्ट मिला है। एलेन फिलाडेल्फो नामक पूर्व कर्मी ने ट्विटर पर एक नोट की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा है, "एलेन, हैप्पी ट्विटरवर्सरी...यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई।"