हड्डी के डॉक्टर ने बताया जूते खरीदने से पहले किन 3 बातों का ध्यान रखना होता है ज़रूरी
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनन वोरा के मुताबिक, खराब जूते पहनने से पैर-कमर में दर्द और हिप मिसअलाइनमेंट हो सकती है। उन्होंने कहा, "जूते का टो-बॉक्स चौड़ा रहना चाहिए वरना हैमर टो/बनियन्स हो सकते हैं। जूते मोटे और उनमें कुशनिंग ज़्यादा होने से पैरों की मांसपेशियां कमज़ोर होती हैं जबकि एलिवेटेड हील्स पैरों का नैचुरल पॉश्चर खराब कर सकते हैं।"