हत्या के मामले में ज़मानत मिलने के बाद रेलवे ड्यूटी पर लौटे रेसलर सुशील कुमार

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में ज़मानत मिलने के बाद दो बार के ओलंपिक्स पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार आधिकारिक तौर पर उत्तर रेलवे में अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, सुशील फॉर्मल ड्रेस में नौकरी पर वापस आए। गौरतलब है, सागर की हत्या के सिलसिले में सुशील 2021 से न्यायिक हिरासत में थे।

Load More