हत्यारोपी बहन के साथ 20 वर्षों से संपर्क में नहीं हैं नरगिस फाखरी: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री नरगिस फाखरी का अपनी हत्यारोपी सगी बहन आलिया के साथ पिछले 20 वर्षों से कोई संपर्क नहीं है और उन्हें अपनी बहन पर लगे आरोपों के बारे में दूसरों की तरह समाचारों से पता चला। गौरतलब है, आलिया को अमेरिका में एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी एक फीमेल फ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।