हथौड़े और लातों से 3:20 घंटे तक गर्लफ्रेंड को मारता रहा बॉयफ्रेंड, 21 पसलियां टूटी; हुई मौत
दक्षिण कोरिया में जियोन नामक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड लिम जान-दी (28) को 3 घंटे 20 मिनट तक मारता रहा जिससे उसकी मौत हो गई। एसबीएस न्यूज़ के मुताबिक, उसने इस अवधि में रबर के हथौड़े व लातों से 514 बार हमला किया। पोस्टमॉर्टम में लिम की 21 पसलियां टूटी मिलीं और कई आंतरिक अंग भी क्षतिग्रस्त थे।