हनी ट्रैप के शिकार हुए तेज प्रताप, अनुष्का व उसके भाई लालची हैं: लालू प्रसाद के भतीजे नागेंद्र
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के भतीजे नागेंद्र राय ने अपने चचेरे भाई तेज प्रताप यादव का बचाव किया है। नागेंद्र ने कहा कि तेज प्रताप हनी ट्रैप का शिकार हुए हैं और अनुष्का व उसके भाई आकाश यादव लालची प्रवृत्ति के इंसान हैं। नागेंद्र के अनुसार, इस मामले में फैसला लेने में लालू प्रसाद ने जल्दबाज़ी की है।