हनुमान जी की प्रतिमा टस से मस नहीं होने पर प्रशासन का यू-टर्न, कहा- आस्था का करेंगे सम्मान
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिर तोड़ने के बाद भगवान हनुमान की मूर्ति टस-से-मस नहीं होने के बाद प्रशासन ने यू-टर्न लेते हुए कहा है कि मूर्ति हटाने-विस्थापित करने का प्रयास नहीं किया गया। एसडीएम एलएन गर्ग ने कहा कि प्रशासन सभी श्रद्धालुओं-नागरिकों की भावनाओं-आस्था का सम्मान करता है और उनकी सहमति के बिना कोई कदम नहीं उठाया जाएगा।