हनुमान जयंती पर यूपी में खुदाई में निकली हनुमान मूर्ति, टॉयलेट टैंक के लिए किया जा रहा था गड्ढा
सुल्तानपुर (यूपी) में हनुमान जयंती के दिन शनिवार को एक घर में टॉयलेट टैंक के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था तभी ज़मीन के भीतर से भगवान हनुमान की करीब 5-फीट की प्राचीन मूर्ति निकली। ज़मीन के अंदर से कुछ टकराने की आवाज़ आने पर खुदाई की गई थी। घर के मालिक ने वहां मंदिर बनाने का फैसला किया है।