हनीमून ट्रिप पर पति की हत्या करवाने वाली सोनम के इंदौर के घर के बाहर तैनात की गई पुलिस
मेघालय में हनीमून ट्रिप पर पति राजा रघुवंशी की कथित तौर पर हत्या करवाने को लेकर गिरफ्तार हुई उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी के इंदौर (एमपी) स्थित घर के बाहर सुरक्षा तैनात कर दी गई है। एसएचओ सियाराम सिंह ने बताया, "सोनम के घर के पास कई मीडियाकर्मी और अन्य लोग जमा हो गए थे...हमने एहतियातन सुरक्षा तैनात कर दी है।"