हनीमून पर साथ चले गए सास-ससुर, प्राइवेसी न मिलने से भड़की दुल्हन; तलाक की आई नौबत
मेरठ (यूपी) में एक दुल्हन का आरोप है कि शादी के बाद पति उसे हनीमून पर लेकर गया लेकिन साथ में सास-ससुर समेत पूरा परिवार भी था जिस कारण उसे पति संग समय बिताने का मौका नहीं मिला। तीन बार काउंसलिंग होने के बाद भी दोनों में सहमति नहीं बन रही है और मामला तलाक तक पहुंच गया है।