हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर इरफान का ₹1 करोड़ का मकान फ्रीज
हनुमानगढ़ पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर इरफान खान का करीब ₹1 करोड़ कीमत का रिहायशी मकान एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत फ्रीज कर दिया है। आरोपी इरफान एक हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित करीब 40 गंभीर मामले दर्ज हैं।