हनुमानगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल की हुई मौत
हनुमानगढ़ जंक्शन के चूना फाटक के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैफिक पुलिस में तैनात कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।