हनीट्रैप में फंसकर पाक की महिलाओं को सेना की जानकारी भेज रहा राजस्थान का युवक हुआ अरेस्ट

राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस टीम ने हनीट्रैप में फंसकर सोशल मीडिया के ज़रिए पाकिस्तानी एजेंसी की 3 महिलाओं को सेना की गुप्त जानकारियां भेजने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। एडीजी (इंटेलिजेंस) संजय अग्रवाल के अनुसार, युवक आर्मी कैंट के बाहर वर्दी स्टोर चलाता था। बकौल रिपोर्ट, युवक ने जानकारी के बदले रुपयों की डिमांड की थी।

Load More