हनीमून के दौरान जॉनी डेप ने मुझे थप्पड़ मारा था, रेलवे कार में मेरा गला दबाया: ऐंबर हर्ड
अभिनेत्री ऐंबर हर्ड ने पूर्व पति जॉनी डेप द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में गवाही देते हुए कहा है कि डेप ने उन्हें हनीमून के दौरान पीटा था। उन्होंने कहा, "जॉनी ने मेरे चेहरे पर तमाचा मारा...रेलवे कार में मेरे गले को लंबे समय तक दबाया।" बकौल हर्ड, "एक बार उन्होंने अपनी शर्ट फाड़ी और...मेरे गले पर लपेट दी थी।"