हनुमा विहारी के खिलाफ आंध्र क्रिकेट संघ ने शुरू की जांच, उन्होंने कहा- कोशिश करते रहिए
क्रिकेटर हनुमा विहारी के हालिया आरोपों के बाद आंध्र क्रिकेट संघ ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है जिसको लेकर विहारी ने X पर लिखा है, "कोशिश करते रहिए।" विहारी ने कहा था कि राजनीतिक दखल के चलते उन्हें आंध्र प्रदेश की टीम की कप्तानी से हटाया गया। संघ के अनुसार, विहारी के खिलाफ अभद्रता की शिकायतें मिली हैं।