'हनुमान चालीसा' का वीडियो बना यूट्यूब पर 3 अरब व्यूज़ पार करने वाला भारत का पहला वीडियो
म्यूज़िक कंपनी टी-सीरीज़ ने बताया है कि हरिहरण द्वारा गायी गई 'हनुमान चालीसा' का वीडियो यूट्यूब पर 3 अरब व्यूज़ पार करने वाला भारत का पहला वीडियो बन गया है। 'हनुमान चालीसा' का 9 मिनट 41 सेकेंड का यह वीडियो यूट्यूब पर मई 2011 में अपलोड किया गया था और इस वीडियो पर 1.2 करोड़ लाइक्स हैं।