हनुमान चालीसा विवाद को लेकर नवनीत राणा और उनके पति को महाराष्ट्र पुलिस ने किया अरेस्ट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर जारी विवाद के बीच अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति व विधायक रवि राणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, दोनों के खिलाफ धारा 153ए (धर्म, नस्ल के आधार पर नफरत को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज हुआ है।