हनुमान चालीसा विवाद में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा राणा दंपति
हनुमान चालीसा विवाद में राणा दंपति ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर रद्द करने की मांग की है। गौरतलब है, सांसद नवनीत राणा भायखला महिला जेल और उनके विधायक पति रवि राणा तलोजा जेल में बंद हैं। दोनों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, निषेधाज्ञा उल्लंघन व राजद्रोह समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।