हनुमान चालीसा विवाद में अरेस्ट नवनीत और रवि राणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हनुमान चालीसा विवाद में अरेस्ट अमरावती (महाराष्ट्र) से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति व विधायक रवि राणा को कोर्ट ने 14-दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने 7-दिन की कस्टडी मांगी थी जिसे कोर्ट ने नामंज़ूर कर दिया। गौरतलब है, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।