हफ्ते में 52 घंटे से ज़्यादा काम करवाया तो हो जाएगी जेल! बहुत सख्त हैं इस देश के कानून
दक्षिण कोरिया में लेबर स्टैंडर्ड्स ऐक्ट के तहत, हफ्ते में 52 घंटे (40 नियमित घंटे+12 ओवरटाइम घंटे) काम करना निर्धारित है। 2018 में लागू हुए इस नियम के मुताबिक, अगर नियोक्ता इस लिमिट का उल्लंघन करता है तो उसे 20 मिलियन कोरियाई वॉन (करीब ₹12.5 लाख) का जुर्माना और 2 साल तक की जेल हो सकती है।